उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर, मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ेगा पाला – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी न होने का असर अब साफ दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सूखी ठंड ने आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर और पाला लगातार बढ़ रहा है, वहीं मैदानी जिलों में कोहरा और सर्द हवाओं के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।
मौसम विभाग ने नौ जनवरी के लिए देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सूखी ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है।
बृहस्पतिवार के आंकड़ों के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में 14 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Mussoorie bustles with tourists; traffic grinds to a halt

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Thanks to a…

7 minutes ago

ग्राफिक एरा में सजा ‘उत्तराखंड नियोकोन-2026’ का मंच भौगोलिक दूरी नवजात के उपचार में न बने बाधा : सुबोध –

 देहरादून ,  चिकित्सा विशेषज्ञों ने नवजात शिशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने और…

1 hour ago

ढोल की थाप पर थिरके धामी, खटीमा में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग –

देहरादून/खटीमा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में इन दिनों खटीमा की धरती जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और…

2 hours ago

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय: वित्तीय अनुशासन, भूमि प्रबंधन और रोजगार पर फोकस –

  देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल…

2 hours ago

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

3 hours ago