Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Board Exam 2025: इस दिन आएंगे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे! इस बार टॉपर्स करेंगे टूर – Uttarakhand

Uttarakhand Board Exam 2025: Uttarakhand Board exam results will be declared on this day! This time toppers will tourइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जिससे प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिल रहा है. कुछ स्टूडेंट्स जहां आत्मविश्वास से भरे हैं, वहीं कुछ एग्जाम के दबाव से परेशान भी नजर आ रहे हैं. इस बीच, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इन बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित कर दिया जाएगा.टाइम पर रिजल्ट, ताकि एडमिशन में न हो दिक्कतपिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट जारी होने में देरी के कारण 12वीं के स्टूडेंट्स को कॉलेज एडमिशन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा विभाग ने इस बार रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित करने का फैसला लिया है, जिससे स्टूडेंट्स अपने करियर की योजनाएं बिना किसी देरी के बना सकें. प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,23,387 स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.टॉपर्स को मिलेगा एजुकेशनल टूर का मौकाबोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने खास सौगात रखी है. ब्लॉक स्तर के 5-10 टॉपर स्टूडेंट्स को देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षिक भ्रमण के लिए भेजा जाएगा. इस टूर का उद्देश्य छात्रों को देश के अलग-अलग हिस्सों में नई चीजें सीखने और अनुभव हासिल करने का मौका देना है.अंक सुधार परीक्षा का भी अवसरइस साल छात्रों के लिए अंक सुधार परीक्षा (Improvement Exam) का भी प्रावधान रखा गया है. अगर किसी छात्र के 1-2 विषयों में कम अंक आते हैं, तो वे इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं. खास बात यह है कि यह परीक्षा इसी साल आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को अपना एक साल खराब नहीं करना पड़ेगा.स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहतउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं, टॉपर्स के लिए शैक्षिक भ्रमण और अंक सुधार परीक्षा जैसी योजनाओं से छात्रों को बेहतर अवसर मिलने जा रहे हैं. तो अगर आप भी परीक्षा दे रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं बल्कि अपना बेस्ट देने की कोशिश करें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

6 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

6 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

6 hours ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

6 hours ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

6 hours ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

6 hours ago