Categories: hindiUttarakhand

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआइटी अब मंत्री की ओर से दिए गए बयानों की तस्दीक करने में जुटी है।
इन बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही मंत्री के स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। स्टाफ के बयान इस मामले में अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि गिरधारी लाल साहू पर मंत्री के स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
एसआइटी का प्रयास है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों और बयानों का मिलान कर स्थिति स्पष्ट की जाए। इसके लिए संबंधित स्टाफ से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मंत्री के बयानों के बाद स्टाफ के सदस्यों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि कथित घटना के संबंध में उन्होंने क्या देखा या सुना था। उनके बयान दर्ज होने के बाद जांच की दिशा को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
स्टाफ के बयान होंगे अहममामले में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप महत्वपूर्ण है। शिकायत के अनुसार, गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर मंत्री के स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। ऐसे में एसआइटी के लिए स्टाफ के सदस्यों के बयान दर्ज करना अहम कदम होगा।
जांच के दौरान उनके बयानों का अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान किया जा सकता है, ताकि आरोपों की पुष्टि या खंडन से जुड़े तथ्यों को सामने लाया जा सके। एसआइटी की ओर से पहले मंत्री के बयान दर्ज किए जाने के बाद अब अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
वाइस सैंपल की प्रक्रिया भी जल्दमामले में आडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। ऐसे में एसआइटी जल्द ही वाइस सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है। इसके लिए गिरधारी लाल साहू को नोटिस भेजकर वाइस सैंपल की प्रक्रिया के संबंध में अदालत में बुलाया जाएगा।
वाइस सैंपल मिलने के बाद संबंधित आडियो से आवाज का मिलान कराने की दिशा में कार्रवाई की जा सकती है। जांच में आडियो की प्रमाणिकता और आवाज के मिलान की प्रक्रिया अहम साबित हो सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

5 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago