Categories: hindiUttarakhand

‘संविधान बचाओ रैली’ में अपने मोबाइल नहीं बचा पाए उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष, मंच से उड़ा ले गए चोर – Uttarakhand

Uttarakhand Congress President could not save his mobile phone in ‘Save Constitution Rally’, thieves stole it from the stageइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में आज 30 अप्रैल को ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया. जिसमें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इसके अलावा रैली में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया.देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में रैली का आयोजन किया गया.रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान मंच से सभी वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. हालांकि संबोधन के दौरान मंच में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कुछ असामाजिक तत्व भी चढ़ आए. मंच पर जरूरत से ज्यादा भीड़ का फायदा उठाकर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया.माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी की ‘संविधान बचाओ रैली’ के समापन मौके पर मंच पर काफी लोग चढ़ गए और भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया.उन्होंने बताया कि फिलहाल इस बात की प्रतीक्षा की जा रही है कि अगर किसी ने दोनों मोबाइल निकाल लिए और वह व्यक्ति अपनी भूल का एहसास होने पर मोबाइल लौटाने आ जाए. यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से दोनों मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाने के लिए भी पुलिस से आग्रह किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

17 minutes ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

2 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

11 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

12 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

13 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

13 hours ago