Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Congress: उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत, एक ओर हरीश रावत की यात्रा दूसरी तरफ 5 NSUI पदाधिकारी सस्‍पेंड, चल क्‍या रहा है? – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले क्‍या राज्‍य में कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? यह सवाल हालिया 2 घटनाक्रमों के बाद उठने लगा है. पहला तो कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक समन्वय को लेकर एक विवाद है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ओर से निकाली जा रही धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा पर पार्टी नेतृत्व ने आपत्ति जताई है. उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को बाकायदा पत्र लिखकर यात्रा और उनके अन्य कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने के लिए साफ कहा है. शैलजा ने पत्र में कहा है कि हरीश रावत की ओर से निकाली जा रही यात्रा को लेकर न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से चर्चा की गई. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे समय में कांग्रेस को एकजुट होकर जनता के सामने जाना जरूरी है. उधर, दूसरा मामला चमोली से है जहां NSUI ने छात्रसंघ चुनाव में बगावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 5 पदाधिकारी संगठन से निष्कासित कर दिए हैं. आइये जानते हैं मामला डिटेल में…
शैलजा ने पत्र में क्या कहा?कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी के संज्ञान में आया है कि वह राज्य में एक यात्रा निकाल रहे हैं. इस संबंध में न तो उनकी और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से चर्चा की गई. पत्र में हरीश रावत के हालिया कुछ बयानों का भी उल्लेख किया गया है, जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने विवादास्पद बताया है. शैलजा ने कहा कि राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पार्टी को इस समय एकजुट होकर सामने आना होगा. शैलजा ने यह भी कहा कि इस समय प्रदेश कांग्रेस के समानांतर कोई कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं होगा. इसी आधार पर उन्होंने रावत से अपने कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाएं.
पहले से चल रही थी हरीश रावत की यात्राहरीश रावत अक्टूबर से उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा कर रहे हैं. इस यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से हुई और इसका मकसद जनता के बीच जाकर संवाद करना बताया गया. रावत की इस सक्रियता के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन प्रदेश संगठन के साथ यात्रा के समन्वय को लेकर पार्टी के भीतर सवाल उठे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

1 hour ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

2 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

2 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

2 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

5 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

6 hours ago