Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड DGP बन SP से मांगे ₹50 हजार, साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश – Uttarakhand

Posing as Uttarakhand DGP, he demanded ₹50,000 from SP, police busted a cyber fraud gangइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों के नाम और पद का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिरोह की ओर से पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम से पुलिस अधीक्षक (SP) से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर खाते में धनराशि भेजे जाने की डिमांड की गई थी. मामले को गंभीरता से लेकर एसपी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में एफआईआर दर्ज करवाई. मामले में अब तक 4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि अन्य की तलाश जारी है.जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी 2025 को रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के सीयूजी (सरकारी) मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया, जिस पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं का परिचय दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तराखंड के रूप में देते हुए बैंक खाते में ₹50 हजार धनराशि डालने को लेकर अनुरोध किया गया.पुलिस महानिदेशक के नाम से मैसेज करने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि वास्तव में इस प्रकार का मैसेज किसी भी स्तर से किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से किया जाना संभव नहीं था. लेकिन ऐसा मैसेज आने पर उस नंबर को ब्लॉक करना या इग्नोर कर देना भी उचित नहीं था.एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग में धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2) BNS और 66 डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का मुकदमा दर्ज करवाकर जांच निरीक्षक राकेश कुमार प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय को सौंपी गई. जांच में बैंक खाते और मोबाइल का प्रयोग महाराष्ट्र और राजस्थान में होना पाया गया.मामले के खुलासे के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर दबिश, छापेमारी के लिए महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए रवाना की गई. पुलिस की एक टीम ने राजस्थान पहुंचने पर लगभग एक माह तक वहीं रहकर स्थानीय स्तर पर छापेमारी, एआई और मोबाइल फोरेंसिक की मदद से राजू प्रजापत पुत्र दौलतराम प्रजापत, ललित किशोर उपाध्याय पुत्र प्रकाश चंद उपाध्याय, बलवान हुसैन पुत्र मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद सलीम चारों निवासी बीकानेर, राजस्थान को हिरासत में लिया.पूछताछ के दौरान इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर चोरों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रुद्रप्रयाग लाया गया. आरोपियों से अन्य पूछताछ के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. जहां से आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago