Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब की खबर करने पहुंचे एक पत्रकार पर शराब माफिया ने हमला करने के मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चाबुक चलाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पत्रकार को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला अवैध शराब से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कोतवाली और एक थाने के 37 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इसके अलावा एसओजी टीम को भंग करते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।पत्रकार योगेश डिमरी ने बताया कि उसे बीते एक सितंबर की सुबह ऋषिकेश के इंद्रानगर स्थित एक घर में अवैध शराब उतरने की सूचना मिली थी, जिसकी कवरेज करने के लिए वह अपने साथियों के साथ शराब माफिया के घर पहुंचे। जहां उनकी शराब माफिया और उनके साथियों के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान उसके साथी अपनी जान बचाकर भाग निकले और उसे शराब माफिया द्वारा जमकर मारा गया, जिससे उसे कई गंभीर चोटें आईं।लोगों ने गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शनपत्रकार पर हुए जानलेवा हमले से तीर्थनगरी में हड़कंप मच गया। कई संगठन घायल पत्रकार के पक्ष में आए और हमलावर शराब माफिया की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और संगठन से जुड़े लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। संगठन से जुड़े लोग शराब माफिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली में घुसने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और संगठन से जुड़े लोगों की तीखी बहस भी हुई। शराब माफिया की गिरफ्तारी में हो रही देरी को देखते हुए भीड़ भड़क गई और शराब माफिया के घर पहुंच कर पथराव करने के साथ तोड़फोड़ की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शराब माफिया के घर पहुंची और पुलिस के दो सिपाही तैनात कर दिए।दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतदूसरी ओर, भीड़ के भारी दबाव को देखते हुए पुलिस ने घायल पत्रकार के एक साथी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी और मामले को शांत करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आरोपी शराब माफिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही शराब माफिया की पत्नी ने भी पत्रकार और उसके साथियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।एसएसपी ने की कार्रवाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में अवैध रूप से शराब बिक्री की जानकारी मिलने और कई वर्षों से कोतवाली ऋषिकेश और रायवाला थाना में तैनात पुलिसकर्मियों का तत्काल स्थानांतरण कर दिया। साथ ही एसओजी देहात से संतोषजनक कार्य न मिलने पर तत्काल भंग कर देहरादून मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…