Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: शासन ने तय किया बस्ते का वजन फिर भी नहीं हुआ कम, 10 से 12 किलो भार लेकर स्कूल पहुंच रहे छोटे बच्चे – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: 10 से 12 किलो के भारी बस्ते लेकर छोटे बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। शिक्षा उप निदेशक ने कहा कि इस संबंध में फिर से निर्देश दिए जाएंगे। शासन ने सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन तय करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किया, लेकिन निर्देश जारी किए एक महीना होने को हैं, इसके बाद भी छोटी कक्षाओं के बच्चे 10 से 12 किलो के बस्ते लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं।शिक्षा उप निदेशक कमला बड़वाल के मुताबिक, इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए थे, इसके बाद भी बस्ते का वजन कम नहीं हुआ तो इस संबंध में फिर से निर्देश जारी किया जाएगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने पिछले महीने 20 अगस्त को बस्ते के वजन को कम करने के संंबंध में शिक्षा महानिदेशक को लिखा था।शासन की ओर से कहा गया था कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं को बस्ता मुक्त रखा जाएगा, जबकि कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन 1.6 से 2.2 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। इसी तरह कक्षा तीन से 5वीं के छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन 1.7 से 2.5 किलो, कक्षा छह और 7वीं के बच्चों के लिए दो से तीन किलो।कक्षा आठ के लिए 2.5 से चार किलोग्राम, कक्षा नौ और 10वीं के लिए 2.5 से 4.5 किलोग्राम एवं कक्षा 11 और 12वीं के छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन 3.5 से पांच किलोग्राम तय करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किया गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

53 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago