Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार का बडा फैसला, जारी किया ये आदेश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा व्यवस्था पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक में व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए कि शासन के उच्चाधिकारी और पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी यात्रा के बेहतर संचालन के लिए निरंतर फील्ड में रहें।उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालु बिना पंजीकरण के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से यात्रा के सुगम संचालन के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।वरिष्ठ नागरिकों को दी जाए प्राथमिकतामुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि धामों में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए समान समय मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पंजीकरण एवं दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने ऋषिकेश, हरिद्वार समेत अन्य ठहराव वाले स्थलों से केदारनाथ, बदरीनाथ जा रहे वाहनों को अलग-अलग समय में छोड़ने को कहा। यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर बीकेटीसी से समन्वय कर धामों में दर्शन की समयावधि भी बढ़ाई जाए।मानसून सीजन पर तैयारियां हो पूर्णआगामी मानसून सीजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान वर्षा काल में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं।उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए ठहराव वाले स्थलों पर नियमित सफाई, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा का संचालन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Forest officers are guardians of nature: Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…

2 minutes ago

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद

हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…

7 minutes ago

Ban on the sale of analogue paneer in Uttarakhand – my uttarakhand news

representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…

13 minutes ago

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

24 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

28 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

49 minutes ago