उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
गुरुअरदास,शबद कीर्तन एंव गुरुवाणी व पूर्ण पुलिस सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं के लिए श्री सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केन्द्र हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट खोले गये।सिक्खों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये है, वहीं आज से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था कडी पुलिस सुरक्षा एवं बैंड बाजों की धुन औऱ पवित्र निशान के साथ श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था और जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया। आज प्रात: यह जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। “ बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ आज प्रात 9:30 बजे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट व हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट विधि विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये है।हेमकुंड साहिब की यात्रा मई-जून में प्रारम्भ होकर अक्टूबर तक चलती है। इस यात्रा में आने वाले सभी यात्री ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो तरह से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और ये सभी के लिए अनिवार्य होगा।हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गयी है।जनपद पुलिस द्वारा श्री हेमकुंड साहिब आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, साथ ही हेमकुंड साहिब मार्ग के मुख्य पड़ावों पर SDRF तैनात की गई है। चमोली पुलिस आपकी सफल,सुखद,सुरक्षित यात्रा के लिए तत्पर एंव प्रतिबद्ध है साथ ही चारधाम यात्रा हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओं/पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करती है।
Share0
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…