Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला – myuttarakhandnews.com

प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है. इस व्यवस्था के तहत अब राज्य में प्रतिदिन 2650 कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी, ताकि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े.
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप की ओर से जारी एसओपी के अनुसार तेल एवं गैस आपूर्ति कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल राज्य में प्रतिदिन 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराएंगी.
जिलाधिकारियों को देनी होगी आपूर्ति की जानकारीइन कंपनियों को प्रतिदिन आपूर्ति की जानकारी संबंधित जिलाधिकारियों को भी देनी होगी, जिससे वितरण व्यवस्था की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके. सरकार का मानना है कि यदि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं हुई तो इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ सकता है.
खासतौर पर चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में गैस की मांग काफी बढ़ जाती है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार राज्य में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों की जरूरतों के अलावा पर्यटन व्यवसाय के लिए दैनिक आवश्यकता के लगभग 20 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.
इस व्यवस्था के तहत फार्मास्युटिकल इकाइयों, होटल और रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट और ढाबों, सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण वाले गेस्ट हाउस, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, औद्योगिक कैंटीन, पेइंग गेस्ट सुविधा वाले छात्रावास, होम स्टे तथा स्वयं सहायता समूहों के प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे.
सरकार ने तय किया जिलेवार आवंटनसरकार ने एसओपी में जिलावार आवंटन भी तय किया है. इसके तहत देहरादून जिले को सबसे अधिक 31 प्रतिशत सिलिंडर मिलेंगे, जबकि हरिद्वार और नैनीताल को 13-13 प्रतिशत सिलिंडरों का आवंटन किया गया है. इसके अलावा ऊधमसिंह नगर को नौ प्रतिशत, चमोली को छह प्रतिशत और रुद्रप्रयाग को पांच प्रतिशत सिलिंडर दिए जाएंगे.
वहीं टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा को चार-चार प्रतिशत, पिथौरागढ़ को तीन प्रतिशत तथा बागेश्वर और चंपावत को दो-दो प्रतिशत सिलिंडरों का आवंटन किया गया है. सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े व्यवसायों को राहत मिलेगी और चारधाम यात्रा के दौरान गैस आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

57 seconds ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

17 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

58 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago