देहरादून, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। इसके मद्देनजर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए हड़ताल की तिथियों से पहले अपने आवश्यक बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें।बैंक की ओर से कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकदी की आवश्यकता के लिए एटीएम, बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र तथा लेन-देन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का प्राथमिकता से उपयोग करें।उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उनके सहयोग के लिए आभार जताया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…