Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड चुनाव से पहले नए सर्वे ने कांग्रेस को दी खुशखबरी, सबसे पसंदीदा चेहरा कौन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक नए ओपिनियन पोल ने भी धामी सरकार की बंपर जीत से वापसी का दावा किया है। हालांकि यह ओपिनियम पोल कांग्रेस के लिए भी छोटी खुशखबरी लेकर आया। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को पिछले 2022 विधानसभा चुनाव से इस बार 2 सीटें अधिक मिलने का अनुमान है। एक और बात पिछले सर्वे से तुलना की जाए तो भाजपा को सात सीटें कम और कांग्रेस को 8 सीट ज्यादा मिल सकती हैं।
एक मीडिया समूह के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 47 मिल सकती हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को दो सीटों की बढ़त दिखाते हुए 22 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा को एक सीट मिल सकती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। मालूम हो कि अभी हाल में आए एक और सर्वे ने भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।
धामी सरकार के फसलों को इस सर्वे में बड़ा आधार बनाया गया है। मालूम हो कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण और भू-कानून से जुड़े कदम सरकार के प्रमुख मुद्दों में रहे हैं। सरकार चारधाम, मानसखंड, पर्यटन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों को भी अपनी उपलब्धियों के तौर पर सामने रख रही है। खासकर महिलाओं और युवाओं पर सरकार का जिस प्रकार फोकस है, उसका लाभ भाजपा को मिला सकता है।
कांग्रेस को कहां खुशखबरीताजा सर्वे में कांग्रेस को 22 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि इससे पहले आए सर्वे में कांग्रेस को 14 सीट का अनुमान था और भाजपा के लिए 54 सीटों का। नए सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 47 सीट मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने 47 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा (36 सीटें) आसानी से पार कर लिया था। वहीं, कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आई थी।
सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी को 28.2 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि विभिन्न स्तर पर रहे सर्वे जनता के मन की भावना और निर्णय को परिलक्षित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। भाजपा निसंदेह जीत की हैट्रिक बनाने जा रही है।
पिछले सर्वे में भाजपा को 54 सीटों का था दावापिछले ओपिनियन पोल में भाजपा को 54 सीटों मिलने का अनुमान जताया गया था। सर्वे में यह दिखाया गया कि उत्तराखंड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा को प्राथमिकता देने वाली सरकार के प्रति जनता का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम की स्वर्णिम जीत पर बोलीं नंदिनी कश्यप –

 देहरादून,  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार सफलता के बाद देशभर…

13 minutes ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह –

 देहरादून,  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन…

24 minutes ago

उत्तराखंड चुनाव से पहले नए सर्वे ने कांग्रेस को दी खुशखबरी, सबसे पसंदीदा चेहरा कौन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले…

30 minutes ago

25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी

सीडीओ ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना…

31 minutes ago

KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC…

2 hours ago