Categories: hindiUttarakhand

पीएम मोदी से उत्तराखंड को बड़ी उम्मीद, दो शहरों को मिल सकती है रैपिड रेल की सौगात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में परिवहन, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल परियोजना को लेकर हलचल तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से रैपिड रेल का विस्तार हरिद्वार-ऋषिकेश तक करने का अनुरोध किया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 14 अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं, तो यह माना जा रहा है कि रैपिड रेल परियोजना के विस्तार की घोषणा कर शिलान्यास किया जा सकता है।
किया जा सकता है विस्तारितप्रस्तावित योजना के तहत दिल्ली से शुरू होने वाला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार और आगे ऋषिकेश तक विस्तारित किया जा सकता है। इससे न सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तराखंड के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी स्थापित होगी, बल्कि चारधाम यात्रा के प्रमुख प्रवेश द्वार भी सीधे तेज रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
वर्तमान में सड़क मार्ग से दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने में चार से छह घंटे तक का समय लग जाता है, रैपिड रेल शुरू होने के बाद घटकर लगभग ढाई घंटे तक आ सकता है। इससे यात्रा न केवल तेज होगी, बल्कि यात्रा के दौरान लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं के जोखिम में भी कमी आएगी।
इस परियोजना का सबसे बड़ा प्रभाव चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन पर पड़ने की संभावना है। हर साल लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचते हैं, जहां से वे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए आगे बढ़ते हैं। रैपिड रेल के माध्यम से इन दोनों शहरों तक आसान और तेज पहुंच बनने से यात्रा अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक हो सकेगी।
इसके साथ ही पर्यटन सीजन में लगने वाले भारी ट्रैफिक दबाव से भी राहत मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पर्यावरण के नजरिए से भी रैपिड रेल एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

35 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

57 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago