देहरादून: साइबर ठगों ने निवेश का झांसा देकर देहरादून की एक महिला से 69 लाख रुपए की ठगी कर डाली. महिला ने फेसबुक पर एक निवेश का विज्ञापन देखा और अधिक लाभ कमाने के लालच में रकम लगा दी, महिला ने यह रकम अपने खाते और अपने पति के खाते समेत लोन और कर्ज लेकर साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर किए. महिला की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा.
राजपुर रोड निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक ग्रहणी है और उनके पति आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं. 10 फरवरी को पीड़िता ने फेसबुक पर आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड पर एक इन्वेस्टमेंट से संबंधित विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में धनराशि लगाकर अधिक लाभ कमाने के लिए बताया जा रहा था. उसके बाद पीड़िता ने लिंक खोला,उसमें एक मोबाइल नंबर दिखाई दिया, जोकि कावेरी मल्होत्रा का था. पीड़िता ने दिए गए नंबर पर मैसेज भेजा,जिसके बाद उन्हें निवेश संबंधी जानकारी दी गई और एक फॉर्म भराया गया. जिसके बाद पीड़िता को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया. कावेरी नाम की महिला ने पीड़िता को एक आईडी दी और पासवर्ड दिया. 17 फरवरी को पीड़िता ने 50 हजार रुपए का निवेश किया और यह धनराशि उन्हें एआर ऑफिशियल की पेज पर दिखाई देने लगी.
उसके बाद कावेरी मल्होत्रा ने पीड़िता को बताया कि यदि आप अधिक धनराशि निवेश करती है तो अधिक मुनाफा होगा. 25 मार्च तक पीड़िता ने अपने और अपने पति के खाते से सहित लोन और कर्ज लेकर 69 लाख रुपए जमा कर दिए. लेकिन जब पीड़िता ने कुछ धनराशि निकालने के लिए आवेदन किया तो उनसे 50 लाख रुपए की सिक्योरिटी धनराशि मांगी गई. पीड़िता को ठगी का एहसास होने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पीड़िता द्वारा जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है उन खातों की जांच की जा रही है.
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…