प्लास्टिक मुक्त होगा उत्तराखंड, नगर निगम की नई पहल ऑटोमेटिक प्लास्टिक बोतल क्रेशर! – myuttarakhandnews.com

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून नगर निगम ने एक बड़ी पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की गई है, जिससे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निस्तारण और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलेगा।
बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के बाहर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बोतल क्रैशर मशीन का उद्घाटन किया।
शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगी मशीनें
नगर निगम द्वारा यह मशीनें शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाई जाएंगी, जिनमें प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन और मुख्य चौराहे शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण और प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण करना है।
इन मशीनों के माध्यम से एकत्रित प्लास्टिक से टेबल, कुर्सियां, फ्लावर पॉट और सजावटी शोपीस जैसी उपयोगी वस्तुएं तैयार की जाएंगी, जिन्हें शहर के सार्वजनिक स्थलों पर उपयोग में लाया जाएगा।
पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन
इस ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कंपनी प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल करेगी और नगर निगम उनसे सीधे रिसाइकिल रॉ मैटेरियल खरीदेगा, जिससे उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा रहा है।
नगर आयुक्त का बयान
नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि यह मशीन सिंगल यूज़ प्लास्टिक को रिसाइकिल कर उपयोगी चीजें बनाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं और मशीन के फीडबैक के आधार पर इसे अन्य जगहों पर भी लगाया जाएगा।
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड को मिलेगा बढ़ावा
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि यह पहल प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान को मजबूती देगी। इस मशीन की मदद से नगर निगम सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ प्रभावी कदम उठाएगा और शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देगा।
स्वच्छ और पर्यावरण मित्र उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम
नगर निगम की यह अभिनव पहल न केवल देहरादून की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी प्लास्टिक के सही निस्तारण के लिए प्रेरित करेगी। यह कदम स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आरती, 51 आशीर्वाद…

5 hours ago

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की…

6 hours ago

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई –

  देहरादून, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्चित डावर ने आज मुख्यमंत्री आवास…

6 hours ago

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”

विकसित भारत–2047 की थीम पर जनसहभागिता से आयोजित होंगे सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता…

6 hours ago

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का बिगुल बजा, 7 टीमों के स्क्वाड फाइनल, आइकन प्लेयर्स का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून, 16 सितंबर 2026: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के तीसरे संस्करण की टीमें प्लेयर्स…

6 hours ago

ड्राफ्ट पूरा, अब मैदान की बारी; 21 सितंबर से सजेगा यूपीएल-2026 का क्रिकेटी संग्राम –

देहरादून,। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण को लेकर रोमांच बढ़ गया है। प्लेयर्स…

6 hours ago