मोरी/उत्तरकाशी 04 अप्रैल 2026रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
विकासखंड मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में एकत्रित हुई कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से न्यूनतम मानदेय, अस्थायी रोजगार और बढ़ते कार्यभार जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़े:
ये हैं प्रमुख तीन मांगें:
1. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
2. मानदेय में वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाए।
3. सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाएं।
कार्यकत्रियों ने कहा कि वे बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर संगठन की कई पदाधिकारी और कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…