Uttarakhand News: नेपाली मूल के चौकीदार पर भालू ने किया जानलेवा हमला – पर्वतजन

मोरी।अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी मोरी तहसील अंतर्गत आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौंडा के दुनपुर नामे तोक में बगीचे में रह रहे नेपाली मूल के चौकीदार पर दिन दहाड़े हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उपचार के लिए रोहडू ले जाया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार, बीते शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मौंडा गांव के दुनपुर नामे तोक में विनोद सिंह राणा ग्राम प्रधान मौंडा के सेब के बगीचे में काम कर रहे नेपाली मूल के चौकीदार थपलिया पुत्र धनलाल 60वर्ष थपलीया पर अचानक भालू ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम प्रधान विनोद सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलने पर घायल थपलिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट लाया गया लेकिन वहां न तो डाक्टर मौजूद थे और न ही फार्मेसिस्ट गम्भीर रूप से घायल थपलिया को रोहडू ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।बातते चलें कि उत्तराखंड के ख्यातिलब्ध युवा साहित्यकार एवं फार्मेसिस्ट महावीर रवांल्टा जब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट में तैनात थे तो इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली।वे अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक और समर्पित फार्मेसिस्ट थे। जिसकी कमी आज क्षेत्र की जनता को खल रही है।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और यथा संभव सहयोग किया वहीं घायल को उचित मुआवजा दिये जाने का भी आश्वासन दिया ।

Sapna Rani

Recent Posts

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…

13 minutes ago

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार…

57 minutes ago

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

3 hours ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

3 hours ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

3 hours ago