Uttarakhand News: प्रदेश में बिजली बढ़ोतरी खारिज। आम आदमी को राहत  – Parvatjan

महंगाई के बीच उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
Uttarakhand Electricity Regulatory Commission (UERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 18.86% बिजली टैरिफ बढ़ोतरी को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

इस फैसले से आम जनता को बढ़े हुए बिजली बिल के बोझ से राहत मिलेगी।
ऊर्जा कंपनियों UPCL,UJVNL और PITCUL की ओर से टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन आयोग ने इसे अस्वीकार कर दिया।
आयोग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना टैरिफ रेशनलाइजेशन (संरचनात्मक सुधार) किए गए हैं।
आयोग के इस फैंसले से प्रदेश के लाखों लोगो को बहुत राहत मिलने वाली है ।
ये भी पढ़े : Dehradun Firing Case: Genz Bar गोलीकांड और मौत मामले में अधिकारी सस्पेंड
कहां मिली सबसे ज्यादा राहत?

RTS-1 (Bulk Supply) दर ₹7.50 से घटाकर ₹6.25 प्रति KVAh कर दी गई
बड़ी सोसायटी और ग्रुप कनेक्शन उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

उद्योगों को भी फायदा-औद्योगिक सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए:

50% से अधिक लोड फैक्टर पर ₹6.60 प्रति KVAh की कम दर
कम उपयोग करने वालों को ज्यादा दर देनी होगी

इससे उद्योगों को अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
सोलर और डिजिटल पेमेंट पर छूट

25KW से अधिक उपभोक्ताओं को दिन में 22.5% तक छूट (सौर ऊर्जा उपयोग पर)
ऑनलाइन पेमेंट पर 1.5% छूट
अन्य माध्यमों पर 1% छूट
प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर अतिरिक्त लाभ

 ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा

₹0.39 प्रति यूनिट ग्रीन टैरिफ लागूउपभोक्ता स्वेच्छा से स्वच्छ ऊर्जा चुन सकते हैं

 घरेलू बिजली दर (कोई बढ़ोतरी नहीं)

यूनिट
वर्तमान
प्रस्तावित
लागू

लाइफलाइन
₹1.85
₹1.94
₹1.85

0–100
₹3.65
₹4.23
₹3.65

101–200
₹5.25
₹6.09
₹5.25

201–400
₹7.15
₹8.29
₹7.15

400+
₹7.80
₹9.04
₹7.80

सभी श्रेणियों में पुरानी दरें ही लागू रहेंगी
ये भी पढ़े: रुद्रपुर में गैस संकट: किल्लत के नाम पर कालाबाजारी का खेल, प्रशासन मौन
UERC का यह फैसला उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
जहां आम लोगों को बिजली बिल में बढ़ोतरी से बचाया गया है, वहीं उद्योग, सौर ऊर्जा और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देकर राज्य की ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में संतुलित कदम उठाया गया है।

Sapna Rani

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

41 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

60 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago