नैनीताल/भवाली: प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आनंद सिंह (39 वर्ष), निवासी बेतालघाट के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार,जिस बंदूक से गोली चली, वह लाइसेंसी हथियार है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि गोली चलना दुर्घटना थी या आत्महत्या या किसी अन्य कारणवश हुई।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की फॉरेंसिक जांच जारी है।
पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और रेस्टोरेंट स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके।
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…