देहरादून/हरिद्वार | Uttarakhand News:उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन लिया गया है। हरिद्वार जिले में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप को तत्काल निलंबित कर दिया है।
विकास खंड लक्सर की ग्राम पंचायत अकौढ़ा खुर्द में यह मामला सामने आया, जहां राज्य वित्त आयोग के अनुदान से बनी सीसी सड़क (CC Road) की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। जांच रिपोर्ट में सड़क किनारे बनी नाली का लेवल गलत पाया गया, जिससे सड़क पर पानी और कीचड़ भरने की समस्या उत्पन्न हो गई।
जांच में उजागर हुई लापरवाही
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की रिपोर्ट में निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं।रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता और अन्य पंचायत अधिकारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने में नाकाम रहे, जिसके चलते सड़क की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा।
शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जांच को प्रभावित करने के लिए पुरानी सड़क पर नई सीसी लेयर डाल दी गई। इस पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) लक्सर ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि यह कार्रवाई जांच में छेड़छाड़ की कोशिश है।
सस्पेंशन ऑर्डर जारी
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…