Uttarakhand News:पुलिस ने 167 किलो बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ दबोचेदो तस्कर – पर्वतजन

मोरी (उत्तरकाशी) | Uttarakhand News : नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मोरी थाना पुलिस ने बेशकीमती जड़ी-बूटियों की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मेडा और पंजा जैसी दुर्लभ जड़ी-बूटियों का 167 किलोग्राम माल बरामद किया है।
मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थानाध्यक्ष मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर मोरी-नेटवाड़ रोड स्थित कुनारा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कैम्पर वाहन (UK07 TD 1167) को रोका।वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को छह अलग-अलग कट्टों में 152 किलोग्राम प्रतिबंधित मेडा जड़ी-बूटी और एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद हुई।

देहरादून ले जा रहे थे जड़ी-बूटी
पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिबंधित जड़ी-बूटी लिवाड़ी और मोरी के जंगलों से अवैध रूप से एकत्र की थी, जिसे वे देहरादून में बेचने के इरादे से ले जा रहे थे।पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया है और बरामद जड़ी-बूटी को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है।
 दर्ज हुआ मुकदमा
थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/41/42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित वन सम्पदा की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ राजेन्द्र सिंह, पुत्र जबर सिंह, निवासी ग्राम जखोल, थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी (उम्र 38 वर्ष, चालक)2️⃣ सूरत सिंह, पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी (उम्र 46 वर्ष)
 बरामद माल

मेडा जड़ी-बूटी: 152 किलोग्राम
पंजा जड़ी-बूटी: 15 किलोग्राम
कैम्पर वाहन: UK07 TD 1167
इलेक्ट्रॉनिक तराजू: 01

पुलिस टीम
1️⃣ एएसआई भगतराम नौटियाल2️⃣ कांस्टेबल आदित्य पंवार3️⃣ कांस्टेबल बिशन लाल4️⃣ कांस्टेबल गणेश राणा5️⃣ पीआरडी जवान दीपक डोभाल
 थानाध्यक्ष का बयान
थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने कहा कि —

“मोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित वन संपदा की अवैध तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों की चोरी और अवैध व्यापार की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

2 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

3 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

5 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

5 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

5 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

6 hours ago