Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand News: पुलिस भर्ती मामले में हाई कोर्ट में 25 अप्रैल को होगी सुनवाई – Uttarakhand

Uttarakhand News: The High Court will hear the police recruitment case on April 25इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल। पुलिस के दो हजार पदों पर भर्ती में आयु सीमा में छूट दिए जाने के मामले में न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ अगली सुनवाई तिथि 25 अप्रैल को तिथि नियत की है।गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना है कि बढ़ती बेरोजगारी के अनुरूप युवाओं को भर्ती के लिए दो साल का समय दिया जाना चाहिए। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि चयन प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन अंतिम परिणाम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा। चमोली निवासी रोशन सिंह ने याचिका दायर कर कहा है कि पुलिस विभाग में जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी, आईआरबी के लिए 20 अक्टूबर 2024 को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2000 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। चयन प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है।विज्ञप्ति में 1550 नए पद और 2021-22, 2022-23 के रिक्त 450 पदों को भी शामिल किया गया। पूर्व में भर्ती नहीं होने के कारण उनकी उम्र अधिक हो गई है, लिहाजा उनको भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट दी जाए। पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है, इसमें भी संशोधन किया जाय। इस मामले में उत्तराखंड बेरोजगार संघटन सरकार को अपने प्रत्यावेदन दे चुका है, लेकिन उसके बाद भी उस पर कोई विचार नहीं किया गया।याचिका में कहा गया है कि पुलिस की भर्ती में शामिल होने के लिए नवयुवकों की आयु सीमा 22 साल से बढ़ाकर कम से कम 25 साल की जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश…

1 hour ago

भक्ति, संस्कृति और सेवा के संग गोर्खा संघ ने मनाया कालरात्रि महोत्सव –

देहरादून,  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोर्खा संघ चंद्रबनी की ओर से रविवार को…

4 hours ago

वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…

14 hours ago

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने…

14 hours ago