स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम के बाद नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। उर्वशी ने नैनीझील में जमकर नौकायन किया।नैनीताल के माँ की तरफ से रिश्ता रखने वाली उर्वशी इनदिनों अपने ममकोट घूमने अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उर्वशी, नैनीताल की शांत वादियों में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची है। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाया।
नौकायन के दौरान इन्हें पहचानने वाले उनके प्रशंसकों का तांता लग गया। उनके फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई। उर्वशी ने कहा की वो एक शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया की उनका बचपन यहीं बीता और यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गई।
उन्होंने शनिवार को बाबा जागेश्वर धाम के दर्शनों के बाद अल्मोड़ा के चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन किये और सफल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। आज वो अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंची है और भोटिया मार्केट में शॉपिंग करने गए।
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…