Uttarakhand News : सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शहर के पटेलनगर क्षेत्र में लोगों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को तत्काल हिरासत में लेते हुए हालात को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात हुई।
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवक गुलशन सिंह द्वारा कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जिसके विरोध में एक समुदाय विशेष के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।
उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी और कुछ लोगों ने उपद्रव कर हालात बिगाड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में पुलिस ने सघन तलाशी ली और क्षेत्र में समुचित पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी प्रमोद शाह ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और गुलशन को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया से कथित आपत्तिजनक टिप्प्णी वाले स्क्रीनशॉट को हटवा दिया गया।
फिलहाल पटेलगनर क्षेत्र में रहने वाला गुलशन मूलत: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…