Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand News: अब मिनटों में होगा घंटों का सफर….उत्तराखंड के इन शहरों के लिए शुरू हुई हेली सेवा, जानें किराया – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है. सीएम धामी ने दो नई हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया है. यह सेवाएं हल्द्वानी-अल्मोड़ा और पिथौरागढ़-मुनस्यारी मार्गों पर शुरू की गई हैं. इनका संचालन केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत किया जाएगा. इस योजना से अब घंटों का सफर कुछ ही मिनटों का हो जाएगा.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन हवाई सेवाओं की शुरुआत से दुर्गम और दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा. इससे यात्रियों का समय बचेगा और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफरपहले जहाँ इन मार्गों को सड़क से तय करने में चार से पाँच घंटे लगते थे, वहीं अब हेलिकॉप्टर सेवा से यह सफर चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा. यह सेवा स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विकास और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ानविशेषज्ञों का कहना है कि इन हवाई सेवाओं से न केवल लोगों की दैनिक यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन उद्योग और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा जताया कि यह पहल उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों और आपदा प्रबंधन में भी कारगर साबित होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार…

4 minutes ago

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन, लोकगीतों और चूड़ियों की खनक से गूंजा परिसर –

देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से  पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह…

17 minutes ago

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

35 minutes ago

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

48 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

1 hour ago