Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand: देहरादून में नशे में धुत दारोगा ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शराब के नशे में धुत दारोगा ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी तेज थी कि एक वैगन कार तो बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई. जिसके बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा और उन्होंने जमकर पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.
ये घटना देहरादून के पॉश एरिया राजपुर रोड की है जब बुधवार की देर रात राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे. दारोगा ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसका गाड़ी पर कोई कंट्रोल नहीं था और इस दौरान उसने अपनी तेज रफ़्तार कार से तीन गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मार दी.
नशे में धुत दारोगा ने मारी टक्करटक्कर इतनी तेज थी कि इनमें से एक वैगन आर कार और एक थार भी बुरी तरह डैमेज हो गई. इतना ही नही जिस गाड़ी को दारोगा चला रहे थे उसके भी दोनों एयरबैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसके बाद आसपास की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. दारोगा की हालत देखकर लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया.
वही मौके पर पहुंचे थानेदार के अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी अपने थाना प्रभारी को भीड़ से बचाकर निकालने की मशक्कत करते हुए नजर आए. लेकिन लोगों बुरी तरह भ़ड़के हुए थे. गुस्साई भीड़ ने कहा जब तक एसएसपी खुद मौके पर नही आते तब तक दारोगा को यहां से जाने नहीं देंगे. इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ.
आरोपी दारोगा को एसएसपी ने किया सस्पेंडइस हादसे में तीन गाड़ियों को काफी नुक़सान हुआ है. ग़नीमत ये रही कि किसी की जान नहीं गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने शराबी थानेदार कड़ा एक्शन लिया है. एसएसपी ने शराब के नशे में धुत आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से राजपुर थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए सस्पेंड कर दिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही हैं.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…

8 minutes ago

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखंड में शुरू होने वाली है प्राइमरी टीचरों की भर्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…

24 minutes ago

Dispute among Taxi Operators in Mussoorie reaches Police Station

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The ongoing dispute regarding taxi operations in the…

31 minutes ago

Mussoorie’s Guru Nanak Fifth Centenary School secures 5th national rank

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The prestigious Guru Nanak Fifth Centenary School, located…

42 minutes ago

École Globale crowned India’s No. 1 Girls’ Boarding School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…

53 minutes ago