Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस का मकान मालिकों पर ऐक्शन, 68 का काटा चालान; क्या थी वजह – Uttarakhand

Uttarakhand police took action against house owners, challaned 68 people; what was the reasonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)टिहरी गढ़वाल; रविवार को उत्तराखंड पुलिस ने मकान मालिको पर बड़ा ऐक्शन लिया है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में किरायेदारों का वेरीफिकेशन न कराने वाले 68 मकान मालिकों का रविवार को पुलिस ने पुलिस अधिनियम के अंतर्गत, चालान कर दिया। जिनसे कुल 6 लाख लाख रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मकान मालिकों ने किराएदारों का सत्यापन नहीं करवाया था, इसलिए इन पर यह ऐक्शन लिया गया है।टिहरी के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किए गए थे।, ताकि कोई भी अपराधिक व्यक्ति जनपद में शरण न पा सके। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी, नरेन्द्र नगर के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती ने तपोवन क्षेत्र में घर, घर जाकर किरायेदारों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि बालक नाथ रोड, एसबीआई गली, होटल पीपल ट्री रोड, लक्ष्मण झूला रोड तथा अपर तपोवन में प्रातः 06:30 बजे से यह सत्यापन अभियान चलाया गया।इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार, इस अभियान के लिए थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया था। जिसमें बाहरी व्यक्तियों और किरायदारों सहित लगभग 400- 450 लोगों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों पर ऐक्शन लिया गया। इस दौरान मकान मालिकों द्वारा किराएदारों का सत्यापन ना करवाने के कारण प्रत्येक मकान मालिक का 10 हजार रुपए का चालान काटा। इस दौरान पुलिस ने कुल 6,80,000 रुपए के चालान किये गये। जो कोर्ट में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए कहा जा चुका है। इसके बावजूद, मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

1 hour ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

2 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

7 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

8 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

8 hours ago