Categories: hindiUttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड तैयार, सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा – Uttarakhand

Uttarakhand is ready for the 38th National Games, CM Dhami took stock of the preparationsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही पीएमओ में बने मीटिंग हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए और एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड का भी निरीक्षण किया.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसके दृष्टिगत सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. यह खेल बहुत ही ऐतिहासिक होगा और देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड से एक बेहतर अनुभव लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की एक अलग पहचान खेल के रूप में भी बनेगी. लोग ऐसा सोचते थे कि इस छोटे से राज्य में इतनी बड़ी प्रतियोगिता कैसे होगी, लेकिन उत्तराखंड के 19 स्थानों पर राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी.सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए अलग-अलग स्थान पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जो आने वाले समय में भी खिलाड़ियों और युवा पीढ़ी के लिए हमेशा काम में आएंगे. उत्तराखंड को देवभूमि और वीर भूमि पहले से ही कहते हैं, लेकिन अब जब ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रीय खेल यहां आयोजित होने जा रहे हैं. अब ये भूमि उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी स्थापित होगी. उन्होंने कहा कि पूरे देश की जो सांस्कृतिक विविधता है, उसका भी प्रदर्शन यहां पर होगा. पूरे देश में एक संदेश जाए कि सभी देशवासी एक हैं, उसके अनुरूप सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

2 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

2 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

8 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

8 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

8 hours ago