देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह धरती हिली। बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस हुए। सवेरे-सवेरे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत आ गई। ऑफ्टर शॉक के डर से कई लोग अपने घरों में जाने से कतराते दिखे। भूकंप का असर हरिद्वार से ऋषिकेश तक देखा गया। हालांकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में रहा और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।
सुबह के समय आए भूकंप के झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप से जनपद में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कम तीव्रता के भूकंप सामान्य हैं, लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से साफ-सफाई करवाए जाने का…
कैंची धाम में करोड़ों का घोटाला! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, डीएम नैनीताल, मंदिर ट्रस्ट को…