सीमा पर ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड के जवान दीपक सिंह की गोली लगने से मौत – myuttarakhandnews.com

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तैनात अग्निवीर जवान दीपक सिंह (23 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके गांव और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। जवान का पार्थिव शरीर सोमवार तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
दो साल पहले अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे
चंपावत के पाटी ब्लॉक के खरही गांव निवासी दीपक सिंह, अग्निपथ योजना के तहत लगभग दो साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी तैनाती पुंछ जिले की मेंढर तहसील में एलओसी के पास एक अग्रिम चौकी पर की गई थी। जवान अपने परिवार के इकलौते बेटे थे।
कैसे हुई घटना?
घटना शनिवार, 22 नवंबर, दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। चौकी पर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाकी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो दीपक घायल अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत बटालियन के मेडिकल कैंप ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभी तक स्पष्ट नहीं कारण
घटना कैसे हुई—क्या यह दुर्घटनावश गोली चलने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है—इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सेना और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही में छुट्टी से लौटे थे
गांव के लोगों के अनुसार, दीपक कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे और खरही मेले में भी शामिल हुए थे। करीब 10 दिन पहले वे ड्यूटी पर वापस लौटे थे।दीपक सिंह की अचानक हुई मौत ने परिवार, ग्रामीणों और पूरे जिले को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आरती, 51 आशीर्वाद…

2 hours ago

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की…

2 hours ago

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई –

  देहरादून, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्चित डावर ने आज मुख्यमंत्री आवास…

3 hours ago

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”

विकसित भारत–2047 की थीम पर जनसहभागिता से आयोजित होंगे सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता…

3 hours ago

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का बिगुल बजा, 7 टीमों के स्क्वाड फाइनल, आइकन प्लेयर्स का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून, 16 सितंबर 2026: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के तीसरे संस्करण की टीमें प्लेयर्स…

3 hours ago

ड्राफ्ट पूरा, अब मैदान की बारी; 21 सितंबर से सजेगा यूपीएल-2026 का क्रिकेटी संग्राम –

देहरादून,। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण को लेकर रोमांच बढ़ गया है। प्लेयर्स…

3 hours ago