Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड: प्रतिष्ठित दून स्कूल के भीतर बन रही थी मजार, मामला बिगड़ने से पहले DM ने कराया ध्‍वस्‍त – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में लैंड जिहाद और मजार जिहाद के खिलाफ धामी सरकार लगातार अभियान चला रही है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। देहरादून स्थित देश के प्रतिष्ठित दून स्कूल परिसर में भी दुस्साहसियों ने मजार बना डाली। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने मामला बिगड़ने से पहले ही इस मजार को ध्वस्त करा दिया।दून स्‍कूल में परिसर के भीतर अचानक से मजार का बनाया जाना लोगों को हैरान कर रहा है। दून स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में मजार बनाने का उद्देश्य क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही डीएम साविन बंसल ने तत्काल जांच करवा कर मजार को ध्वस्त करवा दिया। हिंदू संगठन की राधा धोनी सेमवाल ने मंगलवार को दून स्कूल की बाउंड्री के भीतर बन रही मजार का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया। इसके बाद शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया।जहां मजार बन रही थी, वहां कोई रास्‍ता नहींडीएम साविन बंसल के निर्देश पर जब एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे तो वहां पर मजार बनाने का काम चल रहा था। हैरत करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर मजार बनाई जा रही थी, वहां स्कूल परिसर में जाने का कोई रास्ता नहीं था। राधा धोनी ने अपनी वीडियो में बताया कि उन्होंने मजार का काम रुकवाने के लिए स्कूल परिसर में जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया।सुप्रीम कोर्ट का आदेश जान लीजिएगौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी मजार या धार्मिक स्थल डीएम की अनुमति के बिना नहीं बनाए जा सकते। लेकिन दून स्कूल में जिस तरह से मजार का निर्माण किया जा रहा था वह सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन माना जा रहा है। मजार निर्माण की खबर मिलते ही डीएम ने काम रुकवाया। जिलाधिकारी साविन बंसल ने पहले तो मामले की जांच पड़ताल कर वैधानिक करने के निर्देश दिये थे, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इस निर्माणाधीन मजार को ध्वस्त करवा दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

31 minutes ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

38 minutes ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

44 minutes ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

3 hours ago