*यहां सड़क हादसे में यूटूबर की हो गई मौत*

*यहां सड़क हादसे में यूटूबर की हो गई मौत*
*ऋषिकेश रामा पैलेस के निकट सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत*
ऋषिकेश- ऋषिकेश में रामा पैलेस के निकट एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक देर रात यूटूबर यश प्रजापति निवासी कैनाल रोड श्यामपुर अपने दोस्त ऋषि कुशवाहा के साथ बाइक पर इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहा था। रामा पैलेस के निकट एक कार से अचानक बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे यश प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे ऋषि कुशवाहा को गंभीर हालत में लोगों ने सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां हालत गंभीर होने की वजह से ऋषि कुशवाहा को एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल एम्स में ऋषि कुशवाहा की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से यह सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यश प्रजापति बाइक राइडर था। जो अपनी बाइक से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता था।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

29 minutes ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

36 minutes ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

42 minutes ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

3 hours ago