Categories: hindiUttarakhand

रक्षाबंधन पर बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा, उत्तराखंड परिवहन निगम ने जारी किया आदेश – Uttarakhand

Gift of free travel to sisters in buses on Rakshabandhan, Uttarakhand Transport Corporation issued orderइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन पर शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव (परिवहन) बृजेश संत की ओर से की गई संस्तुति के बाद गुरुवार को परिवहन निगम प्रबंधन ने इसके आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगी। परिवहन निगम पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से वहन की जाएगी।साधारण बसों में ले सकती हैं सेवा का लाभआठ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से प्रदेश के सभी डिपो को भेजा दिया गया है।इसमें शर्त रखी गई है कि महिलाएं उत्तराखंड की सीमा के भीतर ही साधारण बसों में सेवा का लाभ ले सकती हैं। यदि बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग भी पड़ता है, तो उस स्थिति में भी किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान दी जाएगी।इस दौरान कंडक्टर ई-टिकट मशीन से (महिला मुफ्त यात्रा टिकट) या लगेज बुक से (कहां से कहां तक लिखकर) गंतव्य का टिकट बनाएंगे और धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित किया जाएगा। इसकी प्रविष्टि मार्गपत्र में अंकित की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

30 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

52 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago