उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद निर्वाचन परिणाम: डॉ. दीप्ति अरोड़ा शीर्ष चार विजयी प्रत्याशियों में शामिल –

  देहरादून — उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद (UVC) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की है। परिषद के सदस्यों के चयन के लिए आयोजित इस चुनाव में प्रदेश भर के पशु चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के बाद घोषित हुए नतीजों में डॉ. दीप्ति अरोड़ा सहित शीर्ष चार प्रत्याशियों को परिषद का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है।  चुनाव में विजयी रहे शीर्ष चार प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है: डॉ. दीप्ति अरोड़ा: 372 मत हासिल कर परिषद में अपनी जगह पक्की की। डॉ. राहुल कुमार जोशी: 431 मत डॉ. आलोक कुरियाल: 394 मत डॉ. कमल दुर्गापाल: 288 मत अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन: निर्वाचन में शामिल अन्य उम्मीदवारों में डॉ. शैलेश कुमार को 282 मत, डॉ. अशोक कुमार को 281 मत, डॉ. के. के. मिश्रा को 188 मत तथा डॉ. राकेश कुमार को 38 मत प्राप्त हुए। डॉ. दीप्ति अरोड़ा और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई है। परिषद को उम्मीद है कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखण्ड के पशु चिकित्सकों के हितों, पेशेवर गरिमा, पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता तथा परिषद की संस्थागत मजबूती के लिए एक सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले समस्त पशु चिकित्सकों का भी आभार व्यक्त किया गया है।   कार्यक्रम में आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, उत्तराखंड सरकार, निर्वाचन अधिकारी, डॉक्टर प्रयलंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर गुप्ता — डिप्टी रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद डॉक्टर कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉक्टर मायामित्त सैनी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉक्टर रवींद्र कुमार, महासचिव, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉक्टर अमित देवराड़ी कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago