मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा : कुमारी सैलजा –

 देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी गंभीरता एवं एकजुटता के साथ जुटें। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, राकेश राणा, कविंद्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेंद्र बिष्ट, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, विकास नेगी टीचकुले समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन का मिलन” बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का…

21 minutes ago

उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव रिजल्ट, कौन जीता, कौन हारा, एक क्लिक में जानिए प्रदेश भर का अपडेट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…

48 minutes ago

भाजपा पार्षद के घर चोरी से हड़कंप, परिवार को बेहोश कर लाखों की ज्वेलरी लेकर भागा आरोपी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की घटना…

54 minutes ago

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल –

देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा…

1 hour ago

सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। सरकारी चिकित्सालयों की लैबों को फिर ठेके पर देने की तैयारी का मेडिकल लैब…

1 hour ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के दून आगमन की स्मृति में तीन दिवसीय गुरमत समागम –

 देहरादून। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के देहरादून आगमन दिवस की स्मृति में जत्था अकाली…

2 hours ago