Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में संदूकों से फिर निकली रजाई, आज इन 5 जिलों में होगी बारिश! – Uttarakhand

Uttarakhand Weather Alert: Quilts have come out of their boxes again in Uttarakhand, it will rain in these 5 districts today!इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला. शुक्रवार को राज्य के सीमावर्ती जिलों उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने पहले ही इसके लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया था. बीते दिनों हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज (शनिवार) के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 20 और 21 फरवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का प्रभाव देखने को मिला. 20 फरवरी को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई. हालांकि, 21 फरवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ रहा लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रहे. आज (शनिवार) फिर से कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. देहरादून में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन आंशिक बादल भी छाए रहेंगे. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.देहरादून का न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियसदेहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री रहा. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 69 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. राज्य में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर फिर से बढ़ गया है और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

23 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

43 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago