Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 64 सड़कें बंद – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Heavy rain alert in Dehradun-Bageshwar, 64 roads closed in the stateइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।प्रदेश में 64 सड़कें बंद, अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों कीप्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 64 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 52 सड़के हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक 13 सड़कें बंद हैं। जबकि टिहरी में पांच, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 11-11, पौड़ी में दो और नैनीताल में चार सड़कें बंद हैं। देहरादून और चमोली में सात-सात, बागेश्वर में तीन और अल्मोड़ा जिले में एक सड़क मलबा आने से बंद है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

8 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

9 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

9 hours ago