Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी शहरों में पारा 40 के पार, IMD का 5 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Mercury crosses 40 in the plains of Uttarakhand, IMD forecasts rain in 5 districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather:उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा पहुंच गया है। मई के दूसरे हफ्ते में लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की, पंतनगर, खटीमा आदि शहरों में तापमान ने उछाल मारी है।हालांकि, राहत की बात है कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को देहरादून में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 36.8 दर्ज किया गया। जो मई में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। मंगलवार को यहां का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।इसके अलावा पंतनगर में 39.4, मुक्तेश्वर में 26.5, टिहरी में 26.6, नैनीताल में 32.6, मसूरी में 26.3, रुड़की में 38 एवं खटीमा में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को दून में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं।रुडकी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहारुड़की और आसपास के क्षेत्र में लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। दोपहर में गर्मी के चलते अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही शहर के लोग अपने घरों से बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।देहरादून में भी चढ़ा पाराउत्तराखंड की राजधानी देहदादून में भी बुधवार को तापमान में उछाल दर्ज किया गया था। दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को काफी परेशानी किया। बुधवार दोपहर को लोग अपने-अपने घरों से निकलने से बचते रहें। देहरादून में दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ था। रात के समय में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago