उत्तराखंड में दिन में धूप, रात में ठंड बढ़ी
उत्तराखंड में मौसम इन दिनों पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम की ठंडक बढ़ गई है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में हल्की गर्मी तो रात में पारे में गिरावट से ठिठुरन महसूस की जा रही है। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में दिन और रात के तापमान में लगभग दोगुना अंतर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे, साथ ही तापमान में हल्की गिरावट संभव है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेशभर में आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी और हल्की हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि दून समेत समूचे प्रदेश में फिलहाल वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम की ठंडक में इजाफा महसूस किया जाएगा।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

19 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

40 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

46 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

2 hours ago