Uttarakhand weather update: दून समेत 12 जिलों में बारिश अलर्ट! जानिए 8 अप्रैल तक मौसम के हाल – Parvatjan

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी।

3 अप्रैल का मौसम: 12 जिलों में बारिश, एक रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल को राज्य के 13 में से 12 जिलों में बारिश होगी।देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।वहीं हरिद्वार समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि ऊधम सिंह नगर जिला शुष्क रहेगा।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3500 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
4 अप्रैल: पूरे उत्तराखंड में बारिश, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
शनिवार 4 अप्रैल को मौसम और सक्रिय रहेगा।उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।शेष अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
5 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश का असर
रविवार 5 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।पहाड़ी इलाकों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।
ये भी पढ़े :

6 अप्रैल: बारिश के साथ बदलेगा पैटर्न
सोमवार 6 अप्रैल को बारिश का स्वरूप थोड़ा बदलेगा।ऊंचाई वाले जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—में बारिश के साथ बर्फबारी होगी।मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।
7 अप्रैल: फिर सक्रिय होगा मौसम
मंगलवार 7 अप्रैल को राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश जारी रहेगी।3500 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।
8 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान
बुधवार 8 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले 1-2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।इसके बाद अगले 2-3 दिनों में तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

Sapna Rani

Recent Posts

लोकगायक किशन महिपाल को डायट द्वारा किया गया सम्मानित –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विशिष्ट व्यक्तित्व व्याख्यानमाला के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान…

3 hours ago

Modi guiding youth to new direction, claims Nabin – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Perpetuating the narrative which even hardcore Bharatiya Janata Party supporters are…

9 hours ago

Final voters’ list to be published on 3 Oct in U’khand: Purushottam

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…

11 hours ago

Final voters’ list to be published on 3 Oct in U’khand: Purushottam

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…

11 hours ago

सत्य साईं मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी –

 देहरादून। सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व…

11 hours ago

BJP SC Morcha stages state‑wide protest on social harmony, questions Cong record

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: BJP’s Scheduled Caste Morcha today organised a one‑day…

11 hours ago