Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: आज इन आठ जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट.. जानिए ताजा अपडेट – Uttarakhand

Uttarakhand: There will be rain in these eight districts today, Meteorological Department has issued an alert.. Know the latest updateइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान “वेस्टर्न डिस्टर्बन्स”पर्वतीय इलाकों तक नहीं पहुंच पाया. जिस कारण तापमान में बेवक्त का बदलाव देखने में आ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है.उत्तराखंड में बीते लम्बे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन बीते मंगलवार की सुबह से राज्य के कुछ क्षेत्रों में रुक-रूककर बारिश हो रही है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान अब सामान्य से अधिक बना हुआ है. वहीं राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी हुई जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट आई है. मंगलवार को दोपहर के समय राज्य के चारों धाम सहित त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, हेमकुंड, गौरसों और औली में हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने के कारण आस-पास के क्षेत्र में भी ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कुछ जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम का पूर्वानुमानदेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बुधवार यानि आज राजधानी देहरादून सहित चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं आज 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई की चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार भी हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.तापमान की स्थितिमंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

5 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago