देहरादून: देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक (DGP) वी मुरुगेशन ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं।
13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद डालनवाला थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 19 फरवरी को जमशेदपुर से राजकुमार और 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस हत्याकांड में छह अन्य बदमाशों की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के फरार चलने के कारण पुलिस ने न्यायालय से सभी छह आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किए। पिछले दिनों मुख्यालय को इनाम बढ़ाने की रिपोर्ट भेजी गई थी।
इनामी आरोपी, जिनकी तलाश● अंकित वर्मा निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा
● आशुतोष कुमार सिंह निवासी मकान नंबर 65, आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर
● विशाल सिंह निवासी गाढ़ाबासा बागबेड़ा
● आकाश कुमार प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा
● यशराज निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा
● जितेन्द्र साहु निवासी उलीडीह टैंक रोड
पौड़ी, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल…
देहरादून, : प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के जीवंत उत्सव के रूप…
देहरादून, । ग्राफिक एरा के मेडिकल को पी.जी. की 72 सीटों के लिए मान्यता दे…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज…
जनपद के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों व आन्तरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की लगातार…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में कार्यरत मोहम्मद शादाब खान की हत्या…