Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के बेटे ने बढ़ाया मान, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक अभियान में शामिल – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा । उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले के शांत ताड़ीखेत ब्लाक के गांव दुगड़ाकोट में जन्मे महेंद्र कुमार आर्य ने अपनी काबिलियत और जज्बे से विज्ञान की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर आज वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं और अंटार्कटिका जैसे दुर्गम व अत्यंत ठंडे महाद्वीप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
महेंद्र का सफर संघर्षों और प्रेरणा से भरा रहा। छह बच्चों के परिवार में पिता दौलत राम ने कड़ी मेहनत कर बच्चों को पढ़ाया, जबकि कनाडा में रहने वाले बड़े भाई की शिक्षा में अहम भूमिका निभाई। परिवार के त्याग और महेंद्र की दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया, जिसकी कल्पना बहुत कम लोग कर पाते हैं।
वर्तमान में महेंद्र आर्य भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अंटार्कटिका में बर्फ और हिम से संबंधित शोध कार्य कर रहे हैं। भारत 1981 से इस वार्षिक अभियान को चला रहा है और इसके तहत दो स्थायी अनुसंधान केंद्र मैत्री और भारती संचालित हैं, जो वैश्विक जलवायु परिवर्तन और हिम विज्ञान पर महत्वपूर्ण शोध कर रहे हैं।
वैज्ञानिक महेंद्र ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को जाएंगे। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्हें जिन उद्देश्यों के लिए भेजा गया है उसे जरुर पूरा करेंगे। 28 फरवरी 2026 को भारत लौटेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

43 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago