उत्तराखण्ड के युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय पुनः राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में छाये l – पर्वतजन

नेशनल राईफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में आयोजित 68 वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के 11 वें दिन उत्तराखण्ड के 15 वर्षीय युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 25 मीटर .22 के खेल में अपने पहले ही प्रयास में 600 अंकों में से 534 अंक लेकर नेशनल क्वालिफाई कर लिया l
इससे पहले पिछले वर्ष कल्पेश उपाध्याय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के खेल में नेशनल क्वालिफाई कर चुके हैं l
25 मीटर .22 पिस्टल शूटिंग के खेल में कल्पेश उपाध्याय का यह पहला प्रयास था जिसको उन्होंने अच्छे अंकों से क्वालिफाई किया l

स्पोर्ट्स पिस्टल .22 ओलंपिक कैटेगरी का खेल है इस खेल को 2 भागों में खेला जाता है, प्रथम भाग 300 अंक का प्रीसिजन होता है, द्वितीय भाग 300 अंक का रैपिड स्टेज होता है, कल्पेश ने प्रीसिजन में 300 में से 256 अंक एवं रैपिड स्टेज में 300 में से 278 अंक कुल दोनों गेम का मिलाकर 600 में से 534 अंक प्राप्त किये lउल्लेखनीय है कि यूथ कैटेगरी में नेशनल क्वालिफाई करने के लिये 600 अंकों में से 515 अंकों की आवश्यकता होती है और कल्पेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 534 अंक प्राप्त किये l
कल्पेश उपाध्याय बागेश्वर निवासी उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के बेटे हैं और 9 वर्ष की आयु से ही पिस्टल शूटिंग के खेल में हैं, वर्तमान में कल्पेश होम स्कूलिंग करते हुए पूर्णकालिक पिस्टल शूटिंग का अभ्यास करते हुए ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और कल्पेश के शानदार खेल को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में कल्पेश ओलंपिक में खेल कर अपने गृह जनपद बागेश्वर, अपने प्रदेश उत्तराखण्ड और भारत का नाम जरूर रोशन करेंगे l
कल्पेश उपाध्याय के 25 मीटर पिस्टल .22 के खेल में नेशनल क्वालिफाई करने के बाद अब कल्पेश विदेश से .22 की पिस्टल एवं अभ्यास के लिए .22 की गोलियां सरकारी दर पर टैक्स फ्री तरीके से आयात कर सकेंगे, अभी तक कल्पेश को अभ्यास के लिये गोलियां महंगी दरों पर भारतीय बाजार से ही ख़रीदनी होती थीं lकल्पेश की पिस्टल खेल प्रतिभा को देखते हुए उनके पिता राज्य सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कल्पेश के अभ्यास के लिए विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज देहरादून में अपने आवास पर स्थापित की है जहां भारतीय खिलाड़ी एवं पूर्व BSF कोच अभिषेक दास कल्पेश की शूटिंग प्रतिभा को निखारने के लिये रोज 12 से 15 घण्टे की कड़ी मेहनत कर रहे हैं l
कल्पेश उपाध्याय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कल्पेश को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago