uttarkashi news : उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पुलिस चोकी के पास एक होटल में तन्दूरी रोटी बनाते समय रोटियों पर थूक लगाते हुए एक धर्म विशेष के युवक को हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने रंगें हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया, और व्यापारियों ने काफी देर तक अपनी दुकानों को बन्द रखा। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर होटल को सीज कर दिया है। वहीं युवक द्वारा रोटी पर थूक लगाने के वीडियो वायरल होने के बाद मां गंगा के मायके उत्तरकाशी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों द्वारा दोपहर तक अपनी दुकानों को बन्द रखकर विरोध जताया गया।
एस. पी. उत्तरकाशी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की
वहीं हिन्दू संगठनों के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जिला मुख्यालय में हो रही ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि उत्तरकाशी की डेमोग्राफी को चेंज करने के लिए ऐसे षडयंत्र किए जा रहे हैं, जो कि बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे। वहीं एस. पी. उत्तरकाशी द्वारा लोगों से संयम बरतने की अपील की गयी है। जनपद उत्तरकाशी में पहले ही मस्जिद विवाद चल रहा है, तो वहीं मस्जिद को लेकर बड़ा आन्दोलन भी हो चुका है। अब ऐसे में थूक जिहाद ने इस मामले में आग में घी डालने का काम किया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा सभी संगठनों की मिटिंग बुलाई गयी है। तो वहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।
सिमरन बिंजोला
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2012 से 2017 के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ…
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…
देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने…
नैनीताल में यह है घूमने लायक जगहें, जहां झीलों की नर्मी और पहाड़ों की शांति…