उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून, विश्व भर के स्कॉलर्स को रैंकिंग देने वाले स्कॉलर जीपीएस ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की कैटेगरी में देश में पहला स्थान दिया है।
डॉ. नरपिंदर सिंह को एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड नेचुरल रिसोर्सेस की कैटेगरी में देश में दूसरा स्थान मिला है। उन्हें फूड केमेस्ट्री की कैटेगरी में 37वा स्थान दिया गया है। स्कॉलर जीपीएस ने विश्व रैंकिंग में डॉ. सिंह को एग्रीकल्चर साइंसेज एंड नेचुरल रिसोर्सेस की लाइफटाइम कैटेगरी में 429वा स्थान दिया है और पिछले पांच वर्षों की कैटेगरी में 169वा स्थान दिया है। स्कॉलर जीपीएस ने एग्रीकल्चरल साइंस एंड नेचुरल रिसोर्सेज के क्षेत्र में योगदान देने के लिए डॉ. नरपिंदर सिंह को 0.05% स्कॉलर्स की सूची में भी शामिल किया है।
स्कॉलर जीपीएस विश्व भर के स्कॉलर्स और संस्थानों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए रैंकिंग देता है। स्कालर्स को यह रैंकिंग पब्लिकेशंस, साइटेशंस व एच- इंडेक्स के मूल्यांकन के आधार पर दी जाती है।
ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. नरपिंदर सिंह के शोध कार्य कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
Share0
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…