Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा बारातियों से भरा वाहन, तीन मौत, कई घायल – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, vehicle full of wedding party falls into ditch, three dead, many injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार पांच मई को भीषण सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है.जानकारी के मुताबिक हादसा ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ. बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया. स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.बोलेरो में करीब 7 लोग सवार थे, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया. जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है. दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

3 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

3 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

4 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

4 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

5 hours ago