देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएफओएसटी) का फेलो चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय शोध, नवाचार और उत्कृष्ट अकादमिक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।
कनाडा की इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएफओएसटी) विश्वभर के अग्रणी खाद्य वैज्ञानिकों का एक विशिष्ट मंच है, जहां सदस्यता केवल उन्हीं विशेषज्ञों को दी जाती है जिन्होंने इस क्षेत्र में असाधारण और प्रभावशाली योगदान दिया हो। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की शोध प्रतिबद्धता, नवाचारपूर्ण सोच और उत्कृष्ट अकादमिक नेतृत्व का प्रतिफल है। डा. नरपिंदर सिंह का इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि ग्राफिक एरा और देश के लिए भी गर्व का विषय है, जो उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और विश्वसनीयता को रेखांकित करता है।
डा. सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान 23वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दौरान हांगकांग में प्रदान किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए डा. सिंह ने कहा कि आईएएफओएसटी की फेलोशिप उनके लिए गर्व, प्रेरणा और जिम्मेदारी—तीनों का संगम है। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत सफलता के बजाय अपने विद्यार्थियों, शोध सहयोगियों और सहकर्मियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की वैश्विक मान्यता न केवल उनके कार्य को नई ऊर्जा देती है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित भी करती है। डा. सिंह ने कहा कि विज्ञान को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए
हाल ही में उन्हें एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड की वैश्विक शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया, जहां उन्होंने भारत में कृषि एवं खाद्य विज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे जे.सी. बोस नेशनल फेलो (डीएसटी) के रूप में अग्रणी शोध कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं और 35,000 से अधिक सिटेशन्स तथा 97 से अधिक एच इंडेक्स के साथ देश के शीर्ष उद्धृत वैज्ञानिकों में शामिल हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत (एनएएएस) और रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमियों के फेलो भी हैं।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला सहित पूरे ग्राफिक एरा परिवार ने डा. नरपिंदर सिंह की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और इसे संस्थान के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि डा. सिंह का वैश्विक स्तर पर शीर्ष वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, समर्पण और शोध उत्कृष्टता का प्रमाण है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…