दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर गिरोह, 8 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद –

 
देहरादून: शातिर वाहन चोर गिरोह दबोचा, 8 दोपहिया वाहन और चोरी की स्कूटी के पार्ट्स बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दून पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आठ दोपहिया वाहन तथा दो चोरी की एक्टिवा के इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान इलाकों में पहले रेकी करता था और फिर मास्टर-की या लॉक तोड़कर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद दर्ज विभिन्न मुकदमों की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने 2 जुलाई को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहन क्षेत्री उर्फ मांचा, वीरपाल उर्फ भेड़ और अरसल को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की दो मोटरसाइकिल, छह एक्टिवा स्कूटी तथा दो चोरी की एक्टिवा के इंजन और अन्य कटे हुए पार्ट्स बरामद किए।
पूछताछ में सामने आया कि मोहन दिहाड़ी मजदूर और वीरपाल सिटी बस में कंडक्टर है। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करते थे। आरोपी मास्टर-की से दोपहिया वाहनों का लॉक खोलते थे और यदि लॉक नहीं खुलता था तो उसे तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी के वाहन गिरोह के तीसरे सदस्य अरसल को बेच दिए जाते थे, जो मैकेनिक होने के कारण उनके पार्ट्स निकालकर कबाड़ियों को बेच देता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहन क्षेत्री उर्फ मांचा निवासी हरिपुर नवादा, वीरपाल उर्फ भेड़ निवासी मिनी मसूरी नवादा और अरसल निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ दोपहिया गाड़ियां और दो चोरी की एक्टिवा के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। मोहन क्षेत्री के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

7 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

27 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago